क्राईमबिलासपुर

नगर निगम के इंजीनियर पर तीन युवकों ने किया ताबड़तोड़ हमला, घायल हालत में छोड़कर भागे, घायल इंजीनियर का अपोलो में चल रहा है इलाज

आलोक

बिलासपुर नगर निगम के चर्चित इंजिनियर पी के पंचायती पर मंगलवार सुबह तीन अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पी के पंचायती रोज की तरह साइकिल पर सवार होकर सुबह की सैर पर निकले थे। गौरव पथ पर हरिभूमि प्रेस के सामने उन्हें मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने घेर लिया और बिना कुछ कहे उन पर हमला कर दिया । इस हमले में उनके शरीर पर कई जगह जख्म आने की बात कही जा रही है। पी के पंचायती को जख्मी हालत में छोड़कर तीनों मोटरसाइकिल सवार भाग खड़े हुए। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घायल पंचायती को देखा तो इसकी सूचना सिविल लाइन थाने में दी। एक तरफ जहां पुलिस मामले में जांच कर रही है वहीं घायल इंजीनियर पी के पंचायती को इलाज के लिए तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुरुआती इलाज के बाद उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने किस वजह से पंचायती पर हमला किया। पी के पंचायती सीवरेज परियोजना के दौरान सुर्खियों में रहे हैं। नगर निगम के किसी काम की वजह से हमलावर उनसे द्वेष रखते थे या फिर तत्काल हुई किसी घटना की वजह से उन्होंने हमला किया, यह तो पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा लेकिन बिलासपुर में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ने से आम शहरी चिंतित है।

मंगलवार सुबह नगर निगम के इंजीनियर पर हुए हमले में उनकी नाक की हड्डी सहित अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है और खून भी काफी बह गया है। घायल इंजीनियर से मिलने कलेक्टर डॉ संजय अलंग, एसपी प्रशांत अग्रवाल सहित नगर निगम के आयुक्त और प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अटल श्रीवास्तव भी पहुंचे । वहीं पुलिस हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है, जिनके पकड़े जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर उन्होंने पी के पंचायती पर यह हमला क्यों किया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...