बिलासपुर

VIDEO:- न्यायधानी में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना…आरोपी युवक ने अचानक किया हमला, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुदुदंड इलाके में रविवार सुबह एक युवक ने अचानक एक मजदूर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार घायल मोहितदास मानिकपुरी 46 वर्ष पिता खोलबहरा मानिकपुरी, मूल रूप से कवर्धा जिले के ग्राम रांपा कुंडा के निवासी हैं। वे वर्तमान में रोजी-मजदूरी के लिए बिलासपुर के कुदुदंड क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे मोहितदास अपने घर के पास बाइक का प्लग साफ करा रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बिना किसी बातचीत के उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से घबराए मोहितदास ने खुद को बचाने का प्रयास किया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिससे आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी में पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है। प्रारंभिक जानकारी में इस हमले के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पीड़ित की बेटी को परेशान करता था और उसे समझाने तथा विरोध करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश