बिलासपुर

बिलासपुर में फर्जी सिम जारी कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज….एजेंट के खिलाफ FIR

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत VI केयर एजेंसी की एक एजेंट पर फर्जी सिम जारी कर धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप सामने आया है। प्रार्थी अविनाश मोगरे, निवासी इंदिरा कॉलोनी तारबाहर ने आरोप लगाया है कि मंदिर चौक स्थित VI केयर में कार्यरत एजेंट पिंकी शर्मा ने उनके पहचान पत्रों का दुरुपयोग कर उनके नाम पर वीआई कंपनी की सिम जारी की और उसका स्वयं उपयोग कर रही थी। प्रार्थी ने थाना सिविल लाइन में आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वह वर्तमान में रेलवे में कार्यरत हैं और उन्हें हाल ही में जानकारी मिली कि उनकी पहचान का गलत उपयोग किया गया है। इस संबंध में पुलिस ने एजेंट पिंकी शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी के अनुसार, पिंकी शर्मा ने न केवल उनके, बल्कि देव यादव और रोहित यादव सहित कई अन्य लोगों के पहचान पत्रों का भी दुरुपयोग किया है। इन फर्जी सिम कार्डों का उपयोग कुछ व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी और आर्थिक अपराधों में किया जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य पीड़ितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह मामला साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं की ओर संकेत करता है, जिससे आम नागरिकों की पहचान और गोपनीयता खतरे में है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- न्यायधानी में दिनदहाड़े चाकूबाजी…बेटी से विवाह की जिद पर पिता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- न्यायधानी में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना…आरोपी युवक ने अचानक किया हमला, सीसीटीवी फुटेज में क... लोखंडी ओवरब्रिज के पास लूटपाट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार... पुलिस ने घेराबंदी कर लिया कब्ज... एनटीपीसी सीपत के राखड़ डेम में संविदा कर्मी की मिली लाश...करंट लगने से मौत की आशंका, घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला...पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप, कोटा: कोरी डेम में डूबा घर का चिराग...दोस्तों के सामने 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, सरकंडा में एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल की नई शाखा शुरू, विधायक सुशांत शुक्ला ने किया शुभारंभ... सीपत:- जमीन विवाद ने ली जान...घर खाली कराने की प्रताड़ना से परेशान युवक ने खाया जहर, सीपत पुलिस ने आर... खड़ी हाइवा से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश....तीन आरोपी गिरफ्तार, 13 लाख से अधिक का माल जब्... अरपा में मिली अज्ञात शव से सनसनी..हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस,