सीपत

सीपत:- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर… पहिए के नीचे आने से महिला की मौके पर मौत, पति और मां हुए घायल,

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र में रविवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम कुली मेन रोड पर हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद चारपहिया वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पोड़की, थाना अमरकंटक जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) निवासी सतीराम गोंड़ वर्तमान में बिलासपुर के तालापारा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर ग्राम कुकदा स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार 6 सितंबर की रात करीब 8 बजे सतीराम अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 31 A 1847 से पत्नी सुमित्रा बाई और सास दुरपति को पीछे बैठाकर ग्राम कुकदा स्थित फैक्ट्री जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे ग्राम कुली मेन रोड पर पवन साहू के घर के सामने पहुंचे, उसी दौरान बलौदा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात चारपहिया वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे।
इसी दौरान सुमित्रा बाई अज्ञात चारपहिया वाहन के पहिए की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से कुचल जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सास दुरपति के चेहरे, सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें निजी वाहन से बिलासपुर के अस्पताल ले जाकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं सतीराम को भी कमर और दाहिनी भुजा के पास चोट लगी है। दुर्घटना में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई है। घटना की सूचना मिलने पर सीपत पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1), 125(ए) और 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी