बिलासपुर

जिला साहू संघ बिलासपुर को मिला नया नेतृत्व, राम लाल साहू बने जिलाध्यक्ष; संगठन मजबूती और सामाजिक एकता पर जोर,

उदय सिंह

बिलासपुर – साहू समाज बिलासपुर की जिला स्तरीय सामाजिक चिंतन बैठक आज मंगल भवन, रमतला, बिलासपुर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी श्री राम लाल साहू, कोटा को जिला साहू संघ बिलासपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। चिंतन बैठक के सफल संचालन हेतु वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ रायपुर डॉ. के.के. साव को सभापति चुना गया, जिनके मार्गदर्शन में सभा की समस्त कार्यवाही संपन्न हुई।

बैठक में जिला साहू संघ बिलासपुर की वर्तमान गतिविधियों एवं समाज के भविष्य को लेकर विभिन्न वरिष्ठ सामाजिकजनों, पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। जिले के विभिन्न केंद्रों, तहसीलों से आए पदाधिकारियों, पूर्व सामाजिक पदाधिकारियों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों तथा सामाजिक प्रतिनिधियों सहित लगभग 500 लोगों की उपस्थिति में सामाजिक हित को सर्वोपरि रखते हुए सर्वसम्मति से श्री राम लाल साहू को नया जिलाध्यक्ष चुना गया। साथ ही उन्हें संचालन समिति गठित करने हेतु अधिकृत किया गया। निर्णय लिया गया कि संचालन समिति में जिले भर के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मातृ शक्ति, युवा शक्ति एवं समाज के समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. के.के. साव, ब्रजेश साहू (पूर्व जिलाध्यक्ष), ललित साहू (उपाध्यक्ष), गुरुचरण साहू (कोटा), एम.एल. साहू, विनोद साहू (बिलासपुर), रामकृष्ण साहू, बंटी साहू, संतोष साहू (चकरभांठा), विनोद साहू (नवागांव), संतोष साहू (सीपत), रेवा शंकर साहू, दुर्गा साहू, घनश्याम साहू, विनोद साहू (मड़ाई), महेश साव, रामू साहू, क्रांति साहू, जनक राम साहू, हरिश्चंद्र साहू, ताराचंद साहू, मेघनाथ साहू, दीना साहू, सुनील साहू, दिनेश साहू, नैनलाल साहू, श्रीराम साहू, रामशरण साहू, प्रेम साहू, अनिल साव, जेठू साहू, दौलत साहू, योगेश साहू, रामस्नेही साहू, मानसुदन साहू, संतोष साहू (सेंदरी), रामकिशुन साहू, नारायण साहू,

सुखदेव साहू, जलेश साहू, रामकुमार साहू, जितेंद्र साहू, प्रहलाद साहू, कलेश्वर साहू, ओंकार साहू, पुरुषोत्तम साहू, श्रीमती श्वेता साव, गंगा साहू, सुकृति साहू, सुनीता साहू, सोनिया साहू, सरोजनी साहू, सुलोचना साहू, कल्याणी साहू, अनीता साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री राम लाल साहू ने उपस्थित सामाजिक पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा सभी को साथ लेकर समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर ओबीसी विभाग ग्रामीण, जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष श्री सुनील साहू ने भी श्री राम लाल साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि श्री राम लाल साहू का अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण समाज को नई दिशा प्रदान करेगा तथा उनके नेतृत्व में जिला साहू संघ और अधिक सशक्त एवं संगठित होगा।कार्यक्रम का संचालन श्री रामकृष्ण साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष श्री ललित साहू द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...