बिलासपुर

रेत माफियाओं पर बड़ा एक्शन:- अवैध कारोबार में संलिप्त 56 वाहन मालिकों एवं चालकों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज…

रमेश राजपूत

बिलासपुर– कलेक्टर संजय अग्रवाल एंव एसएसपी रजनेश सिंह के संयुक्त निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज, राजस्व एंव पुलिस विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर विगत 16 जून 2025 को संयुक्त कार्रवाई की गई थी। संयुक्त कार्रवाई मे खनिज रेत के अवैध उत्खनन एंव परिवहन करते वाहनों को पकड़ा गया था l उक्त वाहनों के विरुद्ध 10 पुलिस थानों चौकियों मे जप्त किये गए 56 वाहनों के चालकों व मालिकों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है। जिसमे थाना सरकंडा मे 2 हाइवा वाहन, थाना सिविल लाइन मे 3 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना चकरभाटा मे 4 ट्रेक्टर मय ट्राली, जूनापारा चौकी मे 2 हाइवा, हिर्री थाना 02 ट्रेक्टरमय ट्राली, कोनी थाना मे 6 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना पचपेड़ी मे 7 हाइवा व 3 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना मस्तूरी मे 3 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना कोटा मे 11 ट्रेक्टरमय ट्राली एंव चौकी बेलगहना मे 1 पोकलेन मशीन 1 जे सी बी मशीन और 8 ट्रेक्टर मय ट्राली 1 ट्राली के चालकों/मालिकों वाहन मालिकों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है।

उक्त कृत्य मे संलिप्त वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध खान एंव खनिज (विकास एंव विनियमन)अधिनियम 1957 की धारा 4(1),4(1क), 21 एंव भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारायें 303(2),3(5) के तहत एफ. आई.आर. दर्ज किया गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज, राजस्व एंव पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट