बिलासपुर

ईएमआई की राशि में 4.60 लाख रुपये के कथित गबन का मामला… होम फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर समेत दो पर एफआईआर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तोरवा पुलिस ने एक होम फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर और एक कर्मचारी के खिलाफ ऋण खाते में जमा की गई ईएमआई की राशि में कथित गबन और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मेसर्स सेंट बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर अपर्णा विश्वास और कर्मचारी नितिन निगम के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के समकक्ष पूर्व आईपीसी की धारा 420 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, हेमूनगर तोरवा निवासी शकील कुरैशी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया था कि उन्होंने वर्ष 2012 में व्यापार विहार स्थित सेंट बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड से 12 लाख रुपये का होम लोन लिया था। इस ऋण का भुगतान 180 मासिक किश्तों (ईएमआई) के माध्यम से किया जाना था, जिसका वे नियमित भुगतान करते रहे।शिकायत में बताया गया कि कंपनी द्वारा 9 दिसंबर 2025 को जारी विवरण के अनुसार उनके द्वारा 27.58 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा की जा चुकी थी। इसके बावजूद ऋण खाते में करीब 15.97 लाख रुपये बकाया दर्शाया गया और बंधक रखी गई संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई। प्रार्थी का आरोप है कि उनके ऋण खाते में विभिन्न तिथियों पर कुल 7.35 लाख रुपये का भुगतान किया गया था, जिसमें 1.60 लाख रुपये, 2.75 लाख रुपये नकद तथा 3 लाख रुपये डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा किए गए। लेकिन खाते में केवल 2.75 लाख रुपये की ही प्रविष्टि की गई, जबकि शेष 4.60 लाख रुपये की राशि को जानबूझकर दर्ज नहीं किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यह राशि ब्रांच मैनेजर अपर्णा विश्वास और कर्मचारी नितिन निगम की मिलीभगत से गबन की गई तथा उनकी बंधक संपत्ति कुर्क कराने का षड्यंत्र रचा गया। पुलिस ने शिकायत के साथ प्रस्तुत बैंक खाते के दस्तावेजों और प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला पाए जाने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल थाना तोरवा पुलिस पूरे मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,