रायपुर

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 2027 में 1 अप्रैल से शुरू होगा शिक्षा सत्र…शासन ने किया बदलाव,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – प्रदेश में स्कूल शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। जहा शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल से करने का फैसला किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। नई व्यवस्था वर्ष 2027 से लागू होगी, जिसके तहत अब प्रदेश के सरकारी और अन्य संबंधित स्कूल 16 जून के बजाय 1 अप्रैल से खुलेंगे। वही मई और जून में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद स्कूलों को पूरे सत्र में अतिरिक्त शिक्षण समय मिलेगा। इससे निर्धारित समय के भीतर पाठ्यक्रम पूरा कराया जा सकेगा और विद्यार्थियों को बोर्ड और वार्षिक परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। सरकार का मानना है कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। इस बदलवा को लेकर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यपुस्तकों का वितरण और अन्य प्रशासनिक कार्य नियमित कक्षाओं के साथ समानांतर रूप से संचालित किए जाएंगे।

इससे नए सत्र की शुरुआत में पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और विद्यार्थियों का समय भी बचेगा। विभाग के अफसरों की माने तो राज्य के शैक्षणिक कैलेंडर को सीबीएससी की व्यवस्था के अनुरूप तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। इससे विद्यार्थियों को अधिक शिक्षण दिवस मिलेंगे और राज्य की शिक्षा व्यवस्था राष्ट्रीय स्तर की समय-सारिणी के करीब पहुंचेगी। सरकार का उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाना, परीक्षा परिणामों में सुधार लाना और विद्यार्थियों को बेहतर सीखने का माहौल उपलब्ध कराना है।

ग्रीष्म कालीन अवकाश की तिथि भी हुई निर्धारित..

जारी आदेश में यह साफ किया गया है। आगामी शिक्षा सत्र में 1 अप्रैल से 31 मार्च तक संचालित होगा। साथ ही इस दौरान 1 मई से 15 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश की तिथि घोषित की गई है। जिसका अनुपालन किया जाएगा। वही पुस्तकों,सायकल और गणवेश भी 1 अप्रैल से वितरित करने दिशा निर्देश डीपीआई को दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल,