रतनपुर

बेलतरा ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का खुलासा…CCTV से पकड़ाए 5 शातिर, बैंक तोड़ने के औजार और बाइक जब्त

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर पुलिस ने बेलतरा स्थित ग्रामीण बैंक और एटीएम में सेंध लगाकर चोरी एवं तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी गया स्टेबलाइजर, राउटर, घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें तथा बैंक की दीवार, लॉकर और एटीएम तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की गैंती और टंगिया बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को बेलतरा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई कि 4 जुलाई की शाम बैंक बंद होने के बाद अज्ञात बदमाशों ने बैंक के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। सोमवार सुबह बैंक खुलने पर कर्मचारियों ने दीवार टूटी हुई देखी। जांच के दौरान पता चला कि बैंक का राउटर और बाहर लगा स्टेबलाइजर चोरी हो चुका है। वहीं लॉकर और एटीएम को धारदार औजारों से तोड़कर नकदी निकालने का प्रयास भी किया गया, हालांकि आरोपी इसमें सफल नहीं हो सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की। बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। जांच के दौरान सुमेष कश्यप उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपी सुमेष कश्यप उर्फ सोनू 29 वर्ष, सूरज कुमार विश्वकर्मा 26 वर्ष, नवीन कुमार बैसवाड़े 28 वर्ष, खिकराम खैरवार उर्फ विक्की 25 वर्ष और प्रकाश यादव उर्फ बौना 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी का सामान, वारदात में प्रयुक्त औजार और दो मोटरसाइकिलें बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ तथा पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा,