रायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 64 निरीक्षकों का तबादला.. नक्सल क्षेत्रों से मैदानी जिलों और मैदानी इलाकों से बस्तर में नई पदस्थापना,

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने राज्य में निरीक्षक स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर जारी आदेश में नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के जिलों में पदस्थ निरीक्षकों को मैदानी जिलों में भेजा गया है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में कार्यरत कई निरीक्षकों की नई पदस्थापना बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जैसे संवेदनशील जिलों में की गई है।

जारी आदेश के अनुसार बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कांकेर और कोंडागांव में लंबे समय से पदस्थ निरीक्षकों को दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायपुर शहरी-ग्रामीण, बलौदाबाजार, महासमुंद, कोरिया, कबीरधाम और अन्य मैदानी जिलों में स्थानांतरित किया गया है।

वहीं राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सक्ती और रायपुर सहित विभिन्न जिलों में पदस्थ निरीक्षकों को नक्सल प्रभावित जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

फ़िलहाल इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती के साथ पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल,