पचपेड़ी

किसान हुआ ठगी का शिकार…नए हार्वेस्टर के नाम पर पुराना हार्वेस्टर और 4 लाख रुपए भी गँवाए, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ग्राम सुलौनी निवासी एक किसान सुरेश कुमार साहू महाराष्ट्र निवासी एक एजेंट के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गया है, जिसे एजेंट ने पुराने हार्वेस्टर के बदले नया हार्वेस्टर दिलाने का झांसा दिया और पुराना हार्वेस्टर लेकर किसी और को बेंच दिया, साथ ही नए हार्वेस्टर के नाम पर 4 लाख रुपए भी ले लिए, लेकिन अब तक न तो पैसे वापस किये और न ही पुराना हार्वेस्टर, काफी दिनों तक टालमटोल होने के बाद अब कही जाकर पीड़ित किसान ने पचपेड़ी थाने में इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि पचपेड़ी के ग्राम सुलौनी निवासी सुरेश कुमार साहू खेती किसानी करता है

जिसके पास पहले से ही एक पुराना हार्वेस्टर था, जिसे एक्सचेंज में नया हार्वेस्टर 26 लाख में दिलाने का झांसा देते हुए महाराष्ट्र मेढ़ेगांव निवासी सचिन चंदनबावने ने पुराना हार्वेस्टर कीमती लगभग 7.50 लाख रुपए और चेक सहित आरटीजीएस के माध्यम 4 लाख रुपए ले लिए यह सौदा अगस्त 2021 में तय हुआ था, तब से लेकर अब तक प्रार्थी किसान को एजेंट सचिन चंदनबावने घुमा रहा था, न तो उसने नया हार्वेस्टर दिलाया और न ही पुराना साथ ही 4 लाख रुपए भी ले लिए काफी समय बीत जाने के बाद भी टालमटोल होने पर अब किसान ने थाने में टोटल 11,50000 रुपयो की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने सचिन चंदनबावने के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,