तखतपुर

एक बार फिर जमीन विवाद बनी खूनी संघर्ष की वजह, दोनों परिवार के कई गंभीर…..गांव में सनसनी

ग्राम पकरिया में खेत की मेढ़ के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ जिसमें यादव परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम पकरिया निवासी समय लाल यादव उम्र 55 वर्ष का खेत के नीचे बलराम पाल का खेत है आज सुबह कोई बलराम पाल के खेत की मेढ़ को कोई काट दिया था इस बात को लेकर सरजू यादव परिवार को सुबह से गाली-गलौज कर रहा था इस बात को लेकर समय लाल और उसका परिवार घर के पास शाम 7 बजे सरजू को बता रहा था कि उन्होंने खेत की मेढ़ को नहीं काटा है पर इस बात को सरजू मानने को तैयार नहीं था

इसी बीच बलराम पाल ,सरजू, बुधरु, विनोद, महेश्वरी, बिम्लेशवरी ,माना, प्रमोद सभी एक राय होकर यादव परिवार के साथ मारपीट करने लगे जिसमें करन परमेश्वर, समय लाल, जगरौतीन बाई यादव और बेटी गायत्री गंभीर रूप से घायल हो गई समयलाल को सिर पर डंडे से वार करने से लहूलुहान हो गया था और उसकी पत्नी जगरौतीन बेहोश होकर घर में पड़ी हुई थी जिसकी रखवाली बेटी गायत्री कर रही थी इधर समय लाल अपनी जान बचाते हुए अपने दोनों बेटों के साथ थाना तखतपुर पहुंचा जहां उसने इसकी जानकारी दी पुलिस ने तीनों घायलों को मुलाहिजा के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया वही 112 को ग्राम पकरिया भेज कर दोनो अन्य घायलो को भी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार