बिलासपुर

नाबालिग बालिका का अपहरण…पुलिस ने कुछ ही घंटों में मध्यप्रदेश से किया सकुशल बरामद,

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र के चौकी बेलगहना में नाबालिग बालिका के अपहरण की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत उसे अनूपपुर मध्यप्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया है।मामला 3 फरवरी का है, जब शाम करीब 4:00 बजे ग्राम सक्तिबहरा से एक अज्ञात व्यक्ति नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने 6 फरवरी को चौकी बेलगहना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर थाना कोटा पुलिस ने धारा 137(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर बालिका का सुराग लगाया और उसे अनूपपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया।अपहृता को आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस सफलता में उपनिरीक्षक भावेश सेंडे, महिला आरक्षक गोमती पेन्द्रो और आरक्षक राकेश पोर्ते का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी