रतनपुर

दर्दनाक सड़क हादसा:- 30 श्रद्धालुओं से भरी मिनी ट्रक छोटा हाथी को सामने से आ रही ट्रक ने मारी ठोकर…वाहन पलटने से 25 घायल, रतनपुर- बेलगहना रोड में हुई दुर्घटना

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें माल परिवहन वाहन छोटा हाथी में सवार होकर 30 लोग मरहीमाता दर्शन करने जा रहे थे और रास्ते मे रतनपुर – बेलगहना के बीच रानी बछाली मोड़ के पास पहुंचे ही थे की सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक क्रमांक CG15 DY 8312 ने छोटा हाथी क्र.CG 10 BP 2499 को बगल से ठोकर मार दी जिससे छोटा हाथी वाहन मौके पर पलट गई। छोटा हाथी पलटने से उसमे सवार 9 महिलाये, 3 बच्चे सहित 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,

जिन्हे उपचार के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रतनपुर लाया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण करीब 20 लोगो को बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कया निवासी है। फ़िलहाल मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुँचा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

गंभीर रूप से घायल…

दीपिका उम्र 9 वर्ष

मोहित उम्र 24 वर्ष

शिवानी 23 वर्ष

रोहित 35 वर्ष

आदित्य 15 वर्ष

देवेंद्र 15 वर्ष

सतरूपा 45 वर्ष

नेहा 45 वर्ष सहित अन्य लोग हुए घायल

फिर माल वाहक वाहन बनी हादसे का शिकार..

कवर्धा में पिकअप वाहन के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत के बाद से ही प्रदेश में ऐसे माल वाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर सख्ती बरती जा रही है, बावजूद इसके अब भी लोग अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे है और छोटे छोटे माल वाहक वाहनों में बड़ी संख्या सवार होकर जानलेवा सफर कर रहे है।

रतनपुर बेलगहना मार्ग में हुए इस हादसे में पुलिस की समझाईश और कार्रवाई का भी कोई असर होता नही नजर आ रहा है, जिसकी वजह से अब भी लोग बेखौफ होकर ऐसे माल वाहक वाहनों में खतरनाक तरीके से यात्रा कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- ऑटो में बैठी लुटेरी महिलाओं का आतंक! गहनों पर नजर, उतरते समय झपटी दो महिलाओं की सोने की च... बिलासा ताल को मिली नई पहचान... 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, वन मंत्री ने रोपे पौधे रतनपुर :- चलती बस में महिलाओं का झपटमार गैंग बेनकाब... धक्का-मुक्की कर उड़ाते थे सोने की चेन, 7 महिल... बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा