दुर्घटनारतनपुर

हाई स्कूल की छत गिरी , कई छात्राएं हुई घायल

डेस्क

जर्जर भवन में संचालित करैहा पारा, रतनपुर, हाई स्कूल में मंगलवार दोपहर हुए हादसे में कई छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई । शासकीय हाई स्कूल करैहा पारा मैं कक्षा नौवीं में 75 छात्राएं हैं । मंगलवार दोपहर को कक्षा में तीसरा पीरियड चल रहा था। दोपहर 2:00 बजे के करीब स्कूल की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर गया । इस हादसे में कक्षा नौवीं की छात्रा भारती साहू और नेहा धीवर गंभीर रूप से घायल हो गई,

जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर इलाज के लिए ले जाया गया । प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल छात्राओं को बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया गया है । इस दुर्घटना में कहकशा मिर्जा और आशा कश्यप भी घायल हुई हैं। जिनका इलाज रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जबकि अन्य 7 और छात्राओं को भी हल्की और मामूली चोटें आई हैं। जर्जर भवन में लंबे समय से स्कूल का संचालन किए जाने के कारण दुर्घटना होने की बात कही जा रही है। जब इस विषय में शिक्षा विभाग से बात की गई तो उन्होंने जांच और कार्रवाई का रटारटाया जवाब दिया है।

फिलहाल स्कूल प्रबंधन घायल छात्राओं के इलाज पर ही अपना ध्यान केंद्रित किए हुए है। जिस वक्त स्कूल के कमरे की छत गिरी तो पूरे कमरे में चीख-पुकार मच गई। अन्य कक्षाओं से भी बच्चे और शिक्षक भागे भागे पहुंचे। घटना के बाद पहुंचे पार्षद जयप्रकाश ने कहा कि उनके द्वारा लगातार शिक्षकों को मरम्मत कार्य के लिए बोला जा रहा था लेकिन उस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इस मामले में प्राचार्य ममता मिश्रा ने कहा कि पूर्व में मरम्मत कार्य कराया गया था। दावा किया जा रहा है कि शासकीय हाई स्कूल के लिए लगाता शिक्षा विभाग से भवन की मांग की जा रही थी, लेकिन शिक्षा विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया , जिसके चलते यह गंभीर घटना घटी। खबर लिखे जाने तक जानकारी देने के बाद भी शिक्षा विभाग से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

error: Content is protected !!
Letest
लिपिक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, प्रदीप तिवारी बने जिलाध्यक्ष..प्रशांत पाण्डेय जिला सचिव, जूही सोम ... NH-45 की बदहाली पर कांग्रेस का अनोखा विरोध...सड़क पर रोपा धान, बिलासपुर:- ऑटो में बैठी लुटेरी महिलाओं का आतंक! गहनों पर नजर, उतरते समय झपटी दो महिलाओं की सोने की च... बिलासा ताल को मिली नई पहचान... 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, वन मंत्री ने रोपे पौधे रतनपुर :- चलती बस में महिलाओं का झपटमार गैंग बेनकाब... धक्का-मुक्की कर उड़ाते थे सोने की चेन, 7 महिल... बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार