बिलासपुर

कोरोना अपडेट:- लगातार बढ़ रही संक्रमित मरीजों की संख्या, अतिरिक्त एहतियात की जरूरत…..हर घंटे बढ़ रहे आंकड़े

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना महामारी से देश में संकट बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 3000 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 90 से अधिक लोगों की मौत हुई है। यह आकड़ा हर घंटे तेजी से बढ़ रहा है। जो अब सभी के लिए चिंता दायक बन चुका है। ताजा आकड़े तो और भी चौकने वाले है, जिसके आधार पर देश मे वर्तमान में कोरोना संक्रमितो की संख्या 3501 पहुँच चूंकि हैं। जिसमे एक्टिव मरीज करीब 3137 है। जिसमे केवल 266 की रिपोर्ट अब तक निगेटिव है। वही मरने वालों की संख्या 98 पहुँच चूंकि है। कोरोना संक्रमण का सर्वाधिक असर अब तक महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और केरला में है। जहाँ संक्रमितों की संख्या 500 तक पहुँचने की स्थिति में है।

इसके अलावा राजस्थान आंध्र प्रदेश और कर्नाटका में भी कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ रही है। अब बात छत्तीसगढ़ की करे तो शनिवार को एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। जिसकी पुष्टि एम्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की है। जिसे मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 पहुँच गई है। हालाकि इसमें से अब तक तीन मरीज स्वास्थ्य भी हो चुके है। जिन्हें फिर भी ऐहतियात के तौर पर होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। बिलासपुर में अब तक और किसी कोरोना पॉजिटीव मरीज की पुष्टि नही हुई है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग का अमला लगातार संदिग्ध लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

शनिवार को 22 सेंपल लिए गए जिसमे 15 तबलीगी से संबंधित…..

बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से शनिवार को 22 सैंपल एकत्रित किए है। विभागीय सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार इनमें से 15 तबलीगी जमात से जुडे हुए पुराने लोग है तो वहीं 7 नए ट्रेस किए गए संदेही है। जिनकी जानकारी इनके मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर निकाली गई है। सभी लोगो के सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजा गया है। इसके साथ ही अब तक जिले से 142 सैंपल जांच के लिए गए है जिसमें से 81 सैंपल के रिपोर्ट निगेटिव आए है शेष लंबित है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार