कोटा

‘तुम्हारी वजह से हुए निलंबित’ कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा क्षेत्र में शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद कथित रंजिश का मामला अब मारपीट तक पहुंच गया है। कोटा थाना क्षेत्र के करवा में एक सहायक शिक्षक ने निलंबित शिक्षक दंपती पर रास्ता रोककर गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी उदयराम अनंत और उनकी पत्नी अर्चना अनंत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दीनदयाल सिंह ओट्टी शासकीय प्राथमिक शाला करवा में सहायक शिक्षक वर्ग-3 के पद पर पदस्थ हैं। वह कोटा में किराये के मकान में रहते हैं और रोजाना स्कूल आने-जाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। शिकायत के मुताबिक, उदयराम अनंत और उनकी पत्नी अर्चना अनंत भी शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। विभागीय जांच के बाद दोनों को निलंबित किया गया था। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि उदयराम के गाली-गलौज करने और अर्चना के खिलाफ वित्तीय अनियमितता संबंधी मामले के चलते हुई कार्रवाई के बाद से दोनों उससे रंजिश रखने लगे थे।

स्कूल जाते समय रास्ता रोककर मारपीट का आरोप

घटना 13 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 9:10 बजे की बताई गई है। दीनदयाल सिंह ओट्टी के अनुसार, वह जयश्री कौशिक नामक शिक्षिका के साथ टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन से पैदल करवा स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बाजार रोड स्थित कच्ची सड़क पर मृत्युंजय जायसवाल के घर के पास अर्चना अनंत ने उनका रास्ता रोक लिया और कॉलर पकड़कर हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ ही देर में उनके पति उदयराम अनंत भी वहां पहुंच गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने निलंबन के लिए उसे जिम्मेदार ठहराते हुए वरिष्ठ कार्यालय में झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से पीठ, गले और बाईं भुजा पर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान शिक्षिका जयश्री कौशिक और अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस ने उदयराम अनंत और अर्चना अनंत के बीएनएस की धारा 115(2), 126, 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय?