मस्तूरी

मस्तूरी क्षेत्र में किसान की जमीन पर मिशन जता रहा अपना अधिकार… जबरिया दीवार खड़ी कर कब्जा करने की कोशिश, किसान ने प्रशासन से लगाई गुहार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी तहसील अंतर्गत एक किसान के नाम पर दर्ज उसकी निजी जमीन पर इंचार्ज जोसेफ़ थॉमस मिशन ग्राम भनेसर द्वारा अपना अधिकार बताकर जबरिया कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे प्रताड़ित किसान ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। ग़ौरतलब है कि किसान जीवन कैवर्त पिता हीरालाल निवासी ग्राम भिलाई की जमीन ग्राम खुडुभाटा पटवारी हल्का नंबर 27 में खसरा नंबर 384/1 रकबा 0.42 एकड़ स्थित है जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, जिस पर इंचार्ज जोसेफ़ थॉमस मिशन ग्राम भनेसर द्वारा अपना अधिकार बताकर जबरिया कब्जा किया गया जा रहा है,

वही उक्त जमीन पर दीवार खड़ी कर आधिपत्य जताया जा रहा है, जिसे हटाने किसान जीवन लाल परेशान है, वही उन्होंने इसकी शिकायत भी तहसीलदार के समक्ष की है, जिस पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने अपनी कार्रवाई करते हुए यथास्थिति का आदेश जारी किया है और कोई भी निर्माण कार्य नही करने कहा है, इसके साथ ही मामले में जांच के लिए इंचार्ज जोसेफ़ थॉमस मिशन ग्राम भनेसर को दस्तावेज प्रस्तुत करने आदेश दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...