छत्तीसगढ़

तीन महीने से बंद मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य गेट… 500 मीटर पैदल चलने को मजबूर मरीज.. जिम्मेदार अधिकारी मौन!

उदय सिंह

मस्तूरी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में मरीजों की परेशानियां कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था ऐसी है कि पिछले तीन महीने से अस्पताल का मुख्य गेट ही बंद कर दिया गया है। नतीजतन अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को करीब 500 मीटर पैदल चलकर इलाज के लिए पहुंचना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी सहित लगभग सभी प्रमुख विभाग ऊपरी मंजिल पर संचालित होने से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और गंभीर मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर संचालित इस अस्पताल में मरीजों को सुविधा देने के बजाय परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक व्यवस्था सुधारने में नाकाम नजर आ रहे हैं। मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र का एकमात्र बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। जनपद पंचायत के समीप मुख्य सड़क किनारे स्थित इस अस्पताल में नए भवन में शिफ्ट होने के बाद शुरुआती दिनों में व्यवस्थाएं ठीक थीं,

लेकिन पिछले कुछ महीनों से पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह चरमराने लगी है। अस्पताल परिसर में पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह होने के बावजूद दोपहिया और चारपहिया वाहनों को गेट के बाहर ही रोक दिया जाता है। वहीं, मुख्य प्रवेश द्वार बंद होने के कारण मरीजों को लंबा रास्ता तय कर अस्पताल तक पहुंचना पड़ रहा है।

मुख्य सड़क पर वाहन खड़े करना दुर्घटना को न्योता

अस्पताल का मुख्य गेट बंद होने से मरीजों और परिजनों को जहां अनावश्यक पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है, वहीं वाहनों को मुख्य सड़क के किनारे खड़ा करना मजबूरी बन गया है। यह सड़क व्यस्त होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी गंभीर मरीजों को होती है, जिन्हें वाहन से सीधे अस्पताल तक पहुंचाने और फिर ऊपरी मंजिल पर स्थित विभागों तक ले जाने में परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

मुफ्त दवा के बावजूद बाहर से खरीदने की शिकायतें


अस्पताल की अव्यवस्थाएं केवल पार्किंग और बंद गेट तक सीमित नहीं हैं। यहां इलाज कराने आने वाले गरीब मरीजों की शिकायत रही है कि अस्पताल में मुफ्त दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें बाहर की मेडिकल दुकानों से दवाएं खरीदने के लिए कहा जाता है। ओपीडी के दौरान बाहर की दवाएं लिखने और सामान्य मरीजों को अनावश्यक रूप से दूसरे अस्पतालों में रेफर करने जैसे मामलों को लेकर भी कई बार शिकायतें सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने से मरीजों में नाराजगी है।

अब सवाल यह है कि अस्पताल प्रशासन आखिर किसके लिए व्यवस्था संचालित कर रहा है? परिसर में पार्किंग की जगह होने के बावजूद मुख्य गेट बंद रखने का औचित्य क्या है और मरीजों की लगातार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर मुख्य गेट खुलवाने, पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने और मरीजों को दवाओं सहित बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है।

error: Content is protected !!
Letest
तीन महीने से बंद मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य गेट... 500 मीटर पैदल चलने को मजबूर मरीज... 700 रुपये मांगने पर पति को लोहे की पाइप से पीटा, पैर टूटा… अब बच्चों के साथ अस्पताल में रात गुजार रह... 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी...जानिए कब से कब तक चलेगी परीक्षा, किसान की गलती नहीं, तो सजा किसान को क्यों?...रकबा और गिरदावरी की गड़बड़ी पर कांग्रेस ने कलेक्टर से म... छत पर आग जलाने को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, चाकू से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घायल कागजों में गरीब, कमाई लाखों में! बिलासपुर जिले में 52 हजार राशन कार्ड सदस्य संदिग्ध, सरकारी कर्मचारी... पचपेड़ी:- आधी रात गूंजी कुएं में गिरने की आवाज... बेटे को बचाने दौड़े माता-पिता, लेकिन नहीं बच सकी ज... जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, गाली-गलौज कर पीटा और लूटे हजारों रुपये, 8 आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का बढ़ाया मान... होटल बंसीवाला ने सफाई कर्मियों को शॉल और प्र... मस्तूरी CHC के बाहर मरीजों के शिकार का खेल! निजी अस्पतालों के एजेंटों का जाल, शिकायत के बाद भी BMO क...