कोटा

धान खाली कर वापस जा रही ट्रेक्टर ट्राली सहित गिरी नदी में….चालक की हुई मौके पर मौत, पुल पर रेलिंग नही होना बनी हादसे का कारण,

रमेश राजपूत

कोटा – धान खरीदी केंद्र से धान खाली कर के लौट रही ट्रैक्टर ट्राली सहित अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से चालक की मौत हो गई है, मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम खोंगसरा की है, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोहाली निवासी मोनू धुर्वे पिता रामलाल धुर्वे उम्र 38 वर्ष ट्रैक्टर से खोंगसरा धान खरीदी केन्द्र धान लेकर आया था, जो धान खाली कर वापस लौट रहा था, तभी ट्रेक्टर ट्राली ग्राम पंचायत खोंगसरा के सरगोंड़ नदी के पुल में अनियंत्रित होकर नदी में पलटी गई, जिससे ट्रेक्टर चालक मोनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, इस घटना सूचना आस पास के लोगों ने बेलगहना चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, वही ट्रैक्टर को भी नदी से निकाला जा रहा है।

पुल पर नही है साइड गार्ड…

इस हादसे के पीछे पुल पर रेलिंग नही होने को बताया जा रहा है, ग्रामीणों के अनुसार अक्सर बारिश के दिनों में इस पुल पर हादसे होते रहते है, वही सामान्य दिनों में भी रेलिंग नही होने से नदी में गिरने का खतरा बना रहता है, जिस ओर प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल... अन्नदाता पर दोहरी मार! पहले अर्नब तूफान, अब अकवन चक्रवात से बेमौसम बारिश... खेतों में गिरी धान की फस... मस्तूरी :- दस गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे! एक दिन ड्यूटी,15 दिन की हाजिरी का आरोप; बीएम... छात्रावास की जमीन पर ही जेसीबी का प्रहार, दूसरी ओर की सरकारी भूमि पर चुप्पी! सड़क चौड़ीकरण की कार्यय... मस्तूरी: भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शून्य! पहले कुटेला में डबरी निर्माण के नाम पर फर्जी आहरण का मामला, अ...