बिलासपुर

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का एक्शन…. फिर पकड़े गए जेसीबी मशीन सहित 4 हाईवा और 5 ट्रैक्टर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर के निर्देशानुसार बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गत दो दिनों में घुटकु, निरतू, कछार, रतखण्डी, करहीकछार, बेलगहना, रतनपुर, गढ़वट, कोटा, सकरी एवं अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने पर अवैध रेत परिवहन के 6, गिट्टी के 3 मामलों सहित कुल 9 मामले दर्ज किए गए।

इस दौरान 4 हाईवा एवं 5 ट्रैक्टर जप्त कर थाना कोटा एवं थाना सकरी में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम गढ़वट क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध रेत उत्खनन करते पाए जाने पर 1 जेसीबी जप्त कर प्रकरण दर्ज कर थाना रतनपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है । खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई जारी है। वन विभाग के द्वारा भी अपने क्षेत्रों में इसी तरह कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल... अन्नदाता पर दोहरी मार! पहले अर्नब तूफान, अब अकवन चक्रवात से बेमौसम बारिश... खेतों में गिरी धान की फस... मस्तूरी :- दस गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे! एक दिन ड्यूटी,15 दिन की हाजिरी का आरोप; बीएम... छात्रावास की जमीन पर ही जेसीबी का प्रहार, दूसरी ओर की सरकारी भूमि पर चुप्पी! सड़क चौड़ीकरण की कार्यय...