बिलासपुर

चोरी की मामलों में सरकंडा पुलिस को मिली सफलता…3 चोर गिरफ्तार, चोरी के सामान सहित मोबाईल बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा पुलिस को चोरी के दो मामलों में सफ़लता मिली है। पहले मामले में जहां सुने घर में चोरों को पुलिस ने पकड़ा है। तो वही दूसरे मामले में चोरी के मोबाइल को बेचने के फिराक में घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहले मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की सूर्या चौक चिंगराजपारा निवासी प्रार्थी विरेन्द्र साहू अपने पुत्री के जन्मदिन कार्यकम वसंत वाटिका में 21 सितंबर 2022 को रखा था। जहा मेहमानों के कमरे से अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवर सहित मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की लिंक रोड शर्मा लॉज गली निराला नगर निवासी वीर सिंह गोड की गतिविधियां संदेह जनक है।

जिसपर पुलिस ने उसे संदेह के अधार पर गिरफ्तार किया। जहां पूछताछ आरोपी ने बताया कि वह कोरमी निवासी राजेश धुरी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसपर उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जहा पुलिस ने चोरी के सामन को बरामद कर लिया है। वही चोरी की मोबाइल खरीदने वाले सुखनंदन धुरी की पता तलाश की जा रही है। इधर दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति चिल्हाटी मस्जिद के पास चोरी की 05 नग मोबाईल रखकर बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है।

जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर चिल्हाटी निवासी नवीन धुरी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 04 नग कीपेड मोबाईल व 01 नग एंड्रायड मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से लौटते वक्त मौत ने घेरा, एनएच-49 पर पिकअप की टक्कर से फोटोग्राफर युवक की दर्दनाक मौत, साथी... सीपत में खूनी हमला! जीजा पर साले ने हथौड़े और ब्लेड से किया जानलेवा वार, पुलिस जुटी जांच में बिलासपुर :- ड्यूटी पर निकले आरक्षक की संदिग्ध मौत, आईटीआई गेट के पास बेसुध मिला जवान, पैर में चोट के... VIDEO बिलासपुर:- चाकू के साथ वायरल रील ने खड़े किए सवाल, धमकी देने का भी दावा; वीडियो की सत्यता जांच... घर के दरवाजे पर पत्थर फेंकने को लेकर विवाद, कैंची से हमला; कैफे कर्मचारी पर चाकू से वार, दो अलग-अलग ... आधी रात घर में घुसे, मोबाइल झपटा और फर्जी UPI बनाकर खाते से पार कर दिए लाखों! 48 घंटे में तीन आरोपी ... पत्रकार कॉलोनी के विकास में इरशाद अली का योगदान सराहा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सम्मानित, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: सिरगिट्टी, बेलगहना और जुनापारा चौकी प्रभारियों की बदली, 6 अधिकारी-कर्मच... बिलासपुर के विकास को 38.89 करोड़ की बड़ी सौगात, 145 कार्यों को मिली मंजूरी; अमर अग्रवाल की पहल पर 67... छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन संपन्न...जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को...