तखतपुरशिक्षा

बहु को बेटी बनाकर किया उसके सपने को साकार, बनाया डेंटिस्ट

टेकचंद कारड़ा

बेटी जब विदा होकर ससुराल आती है तो लोग उसे बहू बनाकर घर में रखते है और बहू बनते ही बेटी को यह लगने लगता है कि शायद उसका स्वप्न पूरा नही होगा परंतु तखतपुर के कारडा परिवार ने बहू को बेटी बनाकर उसके सपने को पूरा करते हुए डेंटल एमडीएस का कोर्स कराया और बहू उत्तीर्ण भी हो गई।
रायपुर निवासी जवाहर सलामतानी की सुपुत्री डां कीर्ति कारडा का विवाह नगर के किराना व्यवसायी रमेश कारडा का दंत चिकित्सक पुत्र डां हिमेत कारडा से चार वर्ष पूर्व हुआ था तब डां कीर्ति कारडा डेंटल में बीडीएस थी और जब वह ससुराल आयी तो उसकी इच्छा थी कि वह डेंटल में एमडीएस कोर्स करें और बहू की आगे पढने की इच्छा जब ससुर रमेश कारडा को पता चला तो उसने सहर्ष बहू को आगे पढाने की सहमति दे दी इसके बाद कीर्ति ने एमडीएस एग्जाम की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी की और उसमें चयन हो गया उसके बाद दो वर्ष पूरा करने के बाद डां कीर्ति एमडीएस पेरियो डोंटिस्ट एण्ड ओरल इम्प्लाण्टो लाजिस्ट कोर्स सफलता पूर्व कर ली। वर्तमान में उनके पति डां हिमेत कारडा और आरोग्य दंत चिकित्सालय संचालित कर रहे है बहू की सफलता पर रमेश कारडा ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं अपने बहू के सपने को पूरा कर सका। कीर्ति कारडा पार्षद टेकचंद कारडा की बहू है।
नवजात शिशु को घर में छोडकर पढाई की। जिस समय कीर्ति का चयन एमडीएस कोर्स में हुआ तब इसकी गोद में दो माह का दुधमुहा बच्चा था जिसे घर में छोडकर वह इसकी कोर्स को पूरा की है। निश्चित रूप से एक माह के लिए बहुत कठिन समय था कि वह अपने छोटे से बच्चें को पढाई कर रही है लेकिन त्याग और परिश्रम ने एक नया मुकाम दिया।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,