क्राइमछत्तीसगढ़

मानव तस्करी के बड़े मामले का पर्दाफाश, रेलवे पुलिस ने बचाई 33 मुस्लिम बच्चों की जिंदगी

आलोक

हावड़ा से मुंबई जा रही मेल की बोगी एस5 और एस 7 में आरपीएफ को ढेर सारे बच्चे नजर आए ।गुरुवार को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को देखकर आरपीएफ को संदेह हुआ और जब उन्होंने पूछताछ की तो उनका संदेह भी सही साबित हुआ। इसके बाद 33 बच्चों को आरपीएफ ने राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में उतारा। मानव तस्करी के लिए इन बच्चों को ले जाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है ।आरपीएफ ने यह कार्यवाही एक महिला वकील की सूचना पर की, जिन्होंने फोन कर ट्रेन में 8 से 10 वर्ष के बीच बच्चों को ले जाए जाने की सूचना दी थी। हैरानी इस बात की है कि सभी बच्चे मुस्लिम है ।

रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 युवक इन बच्चों को मुंबई ले जा रहे थे। जिनकी संदिग्ध गतिविधि देखकर S5 में सवार महिला वकील को संदेह हुआ और स्मिता नाम की महिला वकील ने इसकी सूचना तत्काल रायपुर रेलवे एसपी मिलना कुर्रे को दी। जिसके बाद उन्होंने राजनांदगांव पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी कार्रवाई करते हुए बच्चों को ट्रेन से रेस्क्यू किया। बच्चों ने बताया कि उन्हें कुछ युवक अपने साथ मुम्बई ले जा रहे हैं ।जब 10 के करीब लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे बच्चों को मदरसा में पढ़ाने जा रहे थे लेकिन जब उनसे आईडी मांगा गया तो वे कोई आईडी नहीं पेश कर पाए। पुलिस का मानना है कि यह चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़ा हुआ मामला लग रहा है। युवको से पूछताछ में मामले का खुलासा संभव होगा । वहीं पुलिस बच्चों के परिवार से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है। एक तरफ मोदी सरकार मुस्लिम वेलफेयर के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं ला रही है, वहीं गरीबी और अशिक्षा से ग्रस्त मुस्लिम समाज के बच्चों को इसी तरह कुछ लोग अपना उल्लू सीधा करने का माध्यम बना रहे हैं। एक महिला वकील की तत्परता से 33 बच्चों की जिंदगी खराब होने से बच गई।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...