प्रशासनिकबिलासपुर

आंगनबाड़ी मानदेय ही बना माँ- बेटी का सहारा, मानदेय बढ़ने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कहा सरकार को शुक्रिया

डेस्क

बिलासपुर के तिफरा में आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता वंदना बारमाटे को मिलने वाला मानदेय ही सबसे बड़ा सहारा है। वे बताती हैं कि शादी के एक साल बाद ही पति की मृत्यु से जैसे विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा था। घर की सारी जिम्मेदारी मेरे ही कंधे पर आ गयी। वंदना बताती हैं कि मेरे लिये एक-एक रूपये की क्या कीमत है मैं ही जानती हूं। सरकार ने मानदेय पंद्रह सौ रूपये बढ़ाकर मेरी तो बहुत मदद की है। यह कहते हुये वंदना भावुक हो उठती हैं। अपने को संभालते हुए वंदना तुरंत मुस्करा भी उठती हैं। वे कहती हैं कि सच बताऊं तो पति के गुजरने के बाद जीवन बहुत कठिन लगने लगा था।


लेकिन आंगनबाड़ी में बच्चों के बीच आकर जैसे अपने सारे दुख भूल चुकी हूं। मेरी 14 साल की बेटी है। वह इस साल 11वीं में आयी है। वैसे तो वह शासकीय स्कूल में पढ़ती है, तो फीस का खर्च नहीं है। लेकिन घर के खर्चे, बेटी के भविष्य के लिये तो पैसे जोड़ना ही है। मेरे लिये तो थोड़ी सी भी राहत बहुत मायने रखती है। वंदना बताती हैं कि 11 साल पहले जब आंगनबाड़ी में आयी थी तब मुश्किल से डेढ़ हजार रूपये मिलते थे। लेकिन अब मानदेय बढ़ने के बाद साढ़े 6 हजार रूपये मिलेंगे। मैं तो मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की बहुत आभारी हूं जिन्होंने हमारे बारे में चिंता की

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...