बिलासपुर

बिलासपुर:- महिलाओं से बर्तन और जेवर बदलने के बहाने ठगी, गहने-बर्तन लेकर ठग महिला हुई फरार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा माता चौरा के पास रहने वाली मजदूर महिला के साथ बर्तन और सोना-चांदी बदलने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी ममता सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 318(4)-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी ममता सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया कि वह रोजी-मजदूरी का काम करती है और 29 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे अपने घर पर थी। इसी दौरान एक अज्ञात महिला उनके घर पहुंची, जो पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने और सोना-चांदी के जेवर लेकर उनका फोटो खींचकर विदेश भेजने का झांसा देने लगी। महिला ने कहा कि शाम तक वह नए बर्तन, जेवर वापस करने के साथ अतिरिक्त पैसा भी देगी। उस महिला के झांसे में आकर प्रार्थी ने अपने पुराने बर्तन सहित सोने-चांदी के जेवर उसे सौंप दिए। वहीं घर में मौजूद जेठानी शुकवारा बाई सूर्यवंशी, जेठानी मिलापा सूर्यवंशी तथा बहू ममता सूर्यवंशी (पति इंद्र कुमार) ने भी अपने-अपने सोने-चांदी के जेवर और बर्तन उस अज्ञात महिला को दे दिए। महिला शाम 4 बजे लौटने का कहकर सभी सामान लेकर चली गई, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आई। बाद में आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि उसी महिला ने गांव की रहने वाली सती चेलकर को भी इसी तरह का लालच देकर सोने-चांदी के जेवर ठग लिए हैं। पीड़ितों के अनुसार ठगे गए बर्तन और जेवर की कुल कीमत लगभग 90 हजार रुपये है। थाना चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात महिला उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ग्रामीणों से सतर्क रहने और इस तरह के झांसे में न आने की अपील कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में,