बिलासपुर

यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही…गैरेज दुकानों के बाहर खड़ी वाहनों को किया गया जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेरी चौक स्थित ए टू जेड मल्टी ब्रांड और रॉयल मोटर कार सर्विस एंड गैरेज के बाहर मुख्य मार्ग पर खड़ी बंद और पुरानी गाड़ियों को नगर निगम की मदद से क्रेन द्वारा हटवाया गया। इन गाड़ियों के कारण गौरव पथ पर सुचारु यातायात में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि संबंधित गैरेज संचालकों को पहले कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन बार-बार समझाइश देने के बावजूद उन्होंने नियमों का उल्लंघन जारी रखा। गैरेज के सामने अव्यवस्थित रूप से खड़ी गाड़ियों के कारण जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती थी। कार्रवाई के तहत मुख्य मार्ग पर खड़ी कई गाड़ियों को जब्त किया गया और गैरेज संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे भविष्य में ऐसी स्थिति दोहराएं नहीं। साथ ही सभी गैरेज संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे “नो पार्किंग” के बोर्ड लगाएं और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने की जानकारी भी बोर्ड पर प्रदर्शित करें।शहर के अन्य गैरेज संचालकों, सेकंड हैंड वाहन विक्रेताओं और मरम्मत दुकानदारों को भी स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने सड़कों पर वाहन खड़े कर यातायात में बाधा उत्पन्न की, तो उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने सभी से अपील की है कि वे नियमों का पालन कर शहर में सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल...