बिलासपुर

बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सिम्स में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गार्ड

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मोहल्ले में गांजा पीने की शिकायत करना एक ज्वेलर्स दुकान के सुरक्षा गार्ड को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज युवक ने रविवार रात सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स दुकान में घुसकर सुरक्षा गार्ड पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में गार्ड गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के दौरान आरोपी ने घायल के बेटे पर भी हमला करने का प्रयास किया। हालांकि दुकान में मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घायल गार्ड का सिम्स में उपचार जारी है।घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के जूनीलाइन से जुड़ी है। आदित्य रजक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेंद्र रजक सदर बाजार के करोना चौक स्थित राकेश ज्वेलर्स में सुरक्षा गार्ड हैं। मोहल्ले में सत्येंद्र यादव अक्सर गांजा पीता था। राजेंद्र ने इसका विरोध करते हुए शिकायत की थी। इसी बात को लेकर सत्येंद्र उससे रंजिश रखने लगा था।रविवार रात करीब आठ बजे सत्येंद्र राजेंद्र और आदित्य के घर के पास पहुंचा, लेकिन दोनों वहां नहीं मिले। इसके बाद वह सीधे राकेश ज्वेलर्स पहुंच गया। आरोपी दुकान के भीतर घुसा और ड्यूटी पर तैनात राजेंद्र पर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर दुकान में मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर आदित्य भी मौके पर पहुंचा, तभी सत्येंद्र ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। लोगों ने उसे दोबारा काबू कर लिया। घायल राजेंद्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल...