छत्तीसगढ़बिलासपुर

मतगणना से कुछ घंटे पहले अरुण साव् और अटल श्रीवास्तव ने किए भारी अंतर से जीत के दावे , हवाई सेवा और सड़क पर रहेगा अरुण का जोर तो वही अरपा विकास और भय मुक्त शहर अटल की प्राथमिकता

जाहिर है जितनी सुगबुगाहट मतदाताओं के दिल में है उससे कहीं बढ़कर बेचैनी प्रत्याशियों को है। यह रात सबके लिए बड़ी लंबी और कठिन होने वाली है। गुरुवार को नया सवेरा होगा जो नए भारत का नया भविष्य तय करेगा

सत्याग्रह डेस्क

लोकसभा चुनाव 2019 का महा समर पूरा हो चुका है और अब परिणामों का बेसब्री से इंतजार है। परिणाम आने में बस कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं ।इसलिए मतदाताओं के साथ प्रत्याशियों के दिल की धड़कने भी लगातार तेज होती जा रही है। बिलासपुर में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। और यहां दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी जीत के दावे कर रहे हैं ।अगर हम बात साल 2014 की करें तो साल 2014 में बिलासपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के वोटों का अंतर 10.37% रहा था। तब भाजपा के प्रत्याशी लखन लाल साहू को 48.74% वोट मिले थे। उनके मुकाबले कांग्रेस की करुणा शुक्ला को 38.37% वोट मिले थे। 2014 में भाजपा को कुल 5,61,387 और कांग्रेस को 3,84,951 वोट मिले थे। इस बार अधिक वोटिंग हुई है और दोनों ही प्रत्याशी भारी अंतर से जीत के दावे कर रहे। हैं। वैसे एग्जिट पोल के बाद भारतीय जनता पार्टी का उत्साह आसमान छू रहा है । एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी का दावा है कि केंद्र में मोदी की वापसी होगी क्योंकि मतदाताओं ने राष्ट्र हित और देश की सुरक्षा के नाम मतदान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदार छवि भी लोगों को भा गई है। एग्जिट पोल, पार्टी की भारी जीत की ओर इशारा कर रही हैं। अरुण साव ने दावा किया कि इस बार साल 2014 से भी अधिक सीट भारतीय जनता पार्टी को हासिल होगी ।प्रदेश में भी 11 सीट मिलने का उन्होंने दावा किया। वही जीत के बाद अरुण साव ने बिलासपुर में हवाई सेवा और सड़कों का जाल बिछाने के कार्य को प्राथमिकता देने की बात कही है

इधर कांग्रेस के प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव का उत्साह भी एग्जिट पोल से कम नहीं हुआ है । अटल श्रीवास्तव अब भी भारी अंतर से जीत का दावा कर रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि प्रदेश की 11 सीट कांग्रेस को मिलेगी और केंद्र में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। अटल श्रीवास्तव ने अपनी जीत के बाद अरपा विकास और भय मुक्त शहर देने का वादा किया है।
मतगणना गुरुवार सुबह से आरंभ होगी और रुझान दोपहर बाद से मिलने लगेंगे । हालांकि परिणामों की अंतिम घोषणा देर रात को मुमकिन है । जाहिर है जितनी सुगबुगाहट मतदाताओं के दिल में है उससे कहीं बढ़कर बेचैनी प्रत्याशियों को है। यह रात सबके लिए बड़ी लंबी और कठिन होने वाली है। गुरुवार को नया सवेरा होगा जो नए भारत का नया भविष्य तय करेगा।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार