छत्तीसगढ़बिलासपुर

गर्त में भू जल जाने से दोबारा खोदना पड़ा नलकूप, मच्छरो से निपटने भी महापौर लगाएंगे गुहार

जल्द ही इस बोर से वार्ड क्रमांक 17 व 18 में पानी की सप्लाई होगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शुक्रवार को मेयर किशोर राय ने वार्ड क्रमांक 17 व 18 में दो बोर खनन् कार्य का शुभारंभ किया। बोर खनन के बाद इन क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई होगी।
विद्या नगर क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए बोर की मांग की गई थी, जो पूरी होने को है। विद्या नगर वार्ड क्रमांक 18 एल 7 में और वार्ड क्रमांक 17 विद्या नगर शिव मंदिर के पास 2 बोर खनन् का मेयर किशोर राय ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि गर्मी आते ही शहर में जल संकट आता है। इससे निबटने निगम प्रशासन द्वारा पूर्व से ही तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्या नगर क्षेत्र में भी पर्याप्त प्रेशर से पानी सप्लाई के लिए बोर खनन् की मांग की गई थी, जिसका आज कार्य प्रारंभ हो गया है। जल्द ही इस बोर से वार्ड क्रमांक 17 व 18 में पानी की सप्लाई होगी। बोर के प्रारंभ होने से क्षेत्र के निवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा। इस असवर पर विद्या नगर एल 7 में उद्यान के सौंदर्यीकरण की मांग भी निवासियों ने की, जिसपर मेयर किशोर राय ने उद्यान प्रभारी को प्राक्कलन तैयार करने और महापौर निधि से गार्डन विकास कार्य करने के निर्देश दिए। मेयर ने एल 7 में गार्डन विकास के लिए समिति बनाने और समिति को ही गार्डन हैंडओवर देने की बात कही। हैंडओवर के बाद समिति द्वारा ही गार्डन की देख-रेख व विकास संबंधित कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद गणेश रजक सहित मोहल्ले वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता...