बिलासपुर

बिलासपुर : तेज रफ्तार कार ने चार लोगो को लिया चपेट में,,मौके पर एक की हुई मौत, तो वही तीन घायलों की हालत अब भी नाजुक…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रविवार रात कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां तेज रफ्तार ब्रेजा कर ने चार लोगो को अपने चपेट में ले लिया है जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है तो वही तीन मजदूर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासा ताल के पास का है जहां कोनी में रहने वाला धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर और रोहित निषाद के साथ दो अन्य साथीयो के साथ जशपुर अपने काम में जाने निकले थे।

जो घर से निकलकर बिलासा ताल के पास रोड किनारे लाला पान ठेला के पास बस का इंतजार करते हुए खडे थे। उसी समय रात लगभग 8 बजे के आसपास अचानक सीपत चौक तरफ से सफेद रंग का ब्रेजा कार क्रमांक CG10BQ1507 ने उन्हे अपने चपेट में ले लिया। जिससे धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई थी। तो वही रोहित निषाद,दुर्गेश यादव, लाला खाण्डे को भी गंभीर अवस्था में सिम्स हॉस्पिटल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर को मृत घोषित कर दिया तो वही रोहित निषाद के गम्भीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर ईलाज हेतु रिफर कर दिया गया।

साथ ही उनके दो अन्य साथी दुर्गेश यादव, लाला खाण्डे का सघन उपचार सिम्स हॉस्पिटल में जारी है। इधर इस मामले में कोनी पुलिस ने आरोपी कार चालक को भी चोट आने से सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।वही कोनी पुलिस आगे की जांच में जुट गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष...