बिलासपुर

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार..….तोरवा पुलिस की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पीड़िता द्वारा थाना तोरवा में आरोपी श्रीधर राव निवासी कासिमपारा सोनगंगा कालोनी तोरवा के विरूद्ध शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना तोरवा में धारा 376 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था। जिस पर थाना प्रभारी तोरवा सुनील तिर्की के नेतृत्व में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था आरोपी की पता तलाश के दौरान सूचना मिली कि आरोपी शहर से भागने के लिए नेहरू चौक में बस का इंतजार कर रहा है सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए तोरवा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिर्की, सउनि भरत लाल राठौर, आर धीरेन्द्र सिंह, उदय पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष...