बिलासपुर

ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले 3 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे….5 लाख रुपए कीमती चांदी के सामान बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीते दिनों न्यु श्रीराम ज्वेलर्स मोपका सरकण्डा में अज्ञात आरोपी ने दुकान के शटर का ताला तोडकर ज्वेलरी दुकान में रखे चांदी के जेवर किमती करीब 92700 रू को चोरी कर लिया था, जिसमें प्रार्थी राम लाल सोनी पिता स्व. छोटे लाल सोनी निवासी सिटी पार्क काॅलोनी मोपका रिपोर्ट दर्ज कराई थी, दूकान में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज मे दो आरोपी मुॅह में कपडा बांधकर चोरी करते दिखाई दे रहे थे। इसी प्रकार शैल ज्वेलर्स खम्हरिया थाना सीपत में 14.06.23 की रात दुकान का ताला तोड़कर ज्वेलरी किमती करीब 70000 रू को चोरी कर लिये थे, जिसमें भी प्रार्थी सुशील कुमार सोनी निवासी खम्हरिया सीपत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, दोनों ही मामले में चोरी का तरीका एक था।

मामले की जांच में अलग अलग क्षेत्र में टीम रवाना किया गया था पुलिस टीम द्वारा लगातार घटना स्थल एवं आस-पास के सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालते रहे साथ ही स्थानीय सूचना तंत्र एवम् मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया था पुलिस टीम द्वारा सरहदी जिले की पुलिस को भी उक्त चोरी के संबंध में अवगत कराकर अज्ञात आरोपियों के संबंध में सूचना देने हेतु बताया गया था। प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी दौरान उक्त आरोपियों के सरहदी जिले से होने की जानकारी मिली थी जो चोरी किए के चांदी के आभूषण को बेचने की फिराक में थे और ग्राहक की तलाश कर रहे थे इसी दौरान पामगढ़ क्षेत्र में चांदी के आभूषण रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे है दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया जिनकी तलाशी लेने पर एक थैला में चांदी के आभूषण रखे मिले जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर थाना सरकंडा के मोपका और खमहरिया सीपत के ज्वेलरी दुकान में चोरी करना स्वीकार किए,

चोरी किए गए अन्य चांदी के आभूषण को बिलासपुर सुभम विहार के किराए के मकान में रखना बताए जिनकी निशानदेही पर मकान की तलाशी लेने पर चांदी के आभूषण तथा 02 नग लैपटाप एवम् प्रिंटर भी बरामद किया गया तथा चोरी की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त छीनी, हथौड़ी, सब्बल, प्लाश, पेशकश भी बरामद किया गया। बरामद 01 लैपटाप को बलौदा जांजगीर चांपा था 01 लैपटाप एवम् प्रिंटर को कोरबा के हरदी बाजार ग्राहक सेवा केंद्र से चोरी करना बताए साथ ही पूछताछ में बताए की सभी चोरी की घटनाओं में एक अन्य आरोपी थाना पामगढ़ के ग्राम भैसो निवासी अनुज टंडन का भी सामिल होना तथा उसके पास भी चोरी किए गए चांदी के आभूषण बंटवारा में देना बताए जिनकी निशानदेही पर ग्राम भैंसो जाकर आरोपी अनुज टंडन को हिरासत में लेकर घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और दोनो चोरी के बंटवारे में मिले चांदी के आभूषण को अपने घर में दबाकर रखना बताया

आरोपी को निशानदेही पर लगभग 02 किलोग्राम चांदी के आभूषण को बरामद कर जप्त किया गया । तीनों आरोपियों मंगलु राम केंवट पिता गोपाल केंवट उम्र 24 साल ग्राम बुढीखार मल्हार, दीपक टण्डन उर्फ कट्टा पिता शत्रुहन राम टण्डन उम्र 26 साल ग्राम बोरसी थाना पामगढ, अनुज टण्डन पिता भागीरथी टण्डन उम्र 30 साल ग्राम भैसो से कुल 06 किलोग्राम चांदी के आभूषण, कीमती 05 लाख रुपए, 01 नग मोटर सायकल, 02 नग लैपटाप, 01 नग प्रिंटर, दो नग नुकिला औजार, एक नग सब्बल, एक नग हथौडी, एक नग पेचकस, एक नग प्लाॅस, एक नग मोटी छिनी, 01 नग चिडी मार एयरपिस्टल को बरामद कर जप्त किया गया है। सभी आरोपीयो को धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विशेष योगदान:-

ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, निरीक्षक फैजुल होदा शाह, निरीक्षक हरीश टाण्डेकर थाना प्रभारी सीपत उप निरीक्षक अजय वारे प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, आरक्षक प्रशांत सिंह, तरूण केशरवानी, सरफराज खान, बोधुराम कुम्हार व थाना स्टाॅफ।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...