मस्तूरी

बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के बेलटुकरी स्कूल का मामला, कलेक्टर के निर्देश पर प्रधान पाठक को नोटिस जारी,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी में बीमार छात्रा से कुर्सी साफ करवाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा, जिस पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की प्रधान पाठक भारती खांडे को नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्ट एवं तथ्यात्मक स्पष्टीकरण मांगा है। बताया गया कि स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा पहले से बुखार से पीड़ित थी। स्कूल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी हो गई। आरोप है कि ऐसी स्थिति में छात्रा को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने या उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के बजाय उससे ही उल्टी से गंदी हुई कुर्सी साफ करवाई गई। घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने स्कूल प्रबंधन के रवैये पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को जारी नोटिस में तीन दिन के भीतर पूरे घटनाक्रम पर तथ्यात्मक जवाब प्रस्तुत करने कहा है। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर शिक्षा विभाग की जांच और प्रधान पाठक के स्पष्टीकरण पर है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,