सीपत

सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ में धंसा चाकू, ठेका कर्मी गंभीर

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत एनटीपीसी के ठेका कर्मी को बदमाशों ने नहर रोड पर दो बार घेरकर लूटपाट की कोशिश की। पहली बार ग्रामीणों के पहुंचने पर बदमाश भाग निकले, लेकिन कुछ ही देर बाद सुनसान रास्ते पर उसे फिर घेर लिया। रुपये और मोबाइल देने से इनकार करने पर एक बदमाश ने पीछे से चाकू मार दिया। चाकू उसकी पीठ में ही धंस गया। गंभीर हालत में घायल ठेका कर्मी को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर सिम्स में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी इरशाद अली 40 वर्ष एनटीपीसी सीपत में ठेकेदार के अधीन वेल्डर सुपरवाइजर के रूप में काम करते हैं। शुक्रवार शाम वे सब्जी और चिकन खरीदने जांजी बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय नहर रोड पर चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ करने लगे।

इसके बाद बदमाशों ने धमकाते हुए मोबाइल और रुपये की मांग की। इसी दौरान वहां से कुछ साइकिल सवार ग्रामीण गुजर रहे थे। उन्हें देखकर बदमाश छिपने लगे। इरशाद ने साइकिल सवारों को रोककर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बदमाशों को फटकार लगाई और उन्हें अपने साथ जांजी चौक तक ले गए। वहां ग्रामीण दूसरे रास्ते पर चले गए, जबकि इरशाद अपने घर जाने के लिए अलग रास्ते पर निकल गए। बताया जा रहा है कि इसी सुनसान रास्ते पर बदमाशों ने उन्हें दोबारा घेर लिया। मोबाइल और रुपये मांगने पर इरशाद ने विरोध किया तो एक युवक ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। चाकू पीठ में धंसने से वे गंभीर रूप से घायल होकर किसी तरह भागे और पास की किराना दुकान तक पहुंचे। दुकान संचालक ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,