बिलासपुर

बिलासपुर की दीपांशी को मिस इंडिया अर्थ का खिताब…प्रदेश का किया प्रतिनिधित्व

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ की बेटी दीपांशी घोष ने एकबार फिर प्रदेश का नाम रौशन करते हुए,,मिस इंडिया अर्थ का खिताब अपने नाम किया है। दीपांशी घोष 2020-21 में मिस छत्तीसगढ बन चुकि है। आपको बता दें बिलासपुर तोरवा निवासी दीपांशी घोष ने मॉडलिंग और फैशन की दुनियां में नया आयाम हासिल करने सालो से संघर्ष कर रही थी। जिसके बलबूते ही पहले मिस छत्तीसगढ और अब मिस इंडिया अर्थ की उपाधि हासिल करने में बिलासपुर की बेटी को सफलता मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों एस. एस. फाउंडेशन, भिलाई द्वारा बहुत बड़ा ब्यूटी पेजेनट मिस्टर, मिस और मिसेस इंडिया इंटरनेशनल 2022 का आयोजन नीलम द ग्रेड, गोवा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के अलग अलग शहरों छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्यप्रदेश, नेपाल, दिल्ली, हैदराबाद और राजस्थान से प्रतिभागी सम्मिलित हुए थे। जहा लगभग 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमे से छत्तीसगढ का प्रतिनिधित्व दीपांशी घोष ने किया। जहा मुख्य अतिथि के रूप में डाँ. सारिका शाह, प्राची सोनी, प्रियंका पहुंची थी इसके अलावा इस कार्यक्रम में साउथ की अभिनेत्री सेलिब्रिटी अतिथि लावण्या शर्मा पहुंची थी।

जो छत्तीसगढ़ की बेटी दीपांशी घोष के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुई। शायद यही वजह है की निर्णायक समिति ने मिस्टर, मिस, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2022 में मिस इंडिया अर्थ के लिए दीपांशी घोष को चुना गया। यही नहीं इस प्रतियोगिता में बेस्ट पर्सनेलिटी का भी अवार्ड दीपांशी घोष को दिया गया है। दीपांशी घोष ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां अर्चना घोष को दिया है। जिन्होंने दीपांशी घोष का हर परिस्थितियों में किया है।

दीपांशी घोष मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाना चाहती है। जिसके लिए एकबार फिर बिलासपुर की बेटी दीपांशी घोष ने तैयारी शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,