अकलतरा

लापता युवक की कुंए में मिली लाश…. पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र स्थित कोटमीसोनार में एक युवक का शव कुएं में मिला है। जिसकी पहचान ऋषभ थवाईत उम्र 25 साल निवासी कोटमीसोनार के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल को परिजनों ने मृतक युवक ऋषभ थवाईत की गुमशुदगी की रिपोर्ट अकलतरा थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया की वह शाम को गांव में लगे बाजार में जाने के लिए निकला था। जिसके बाद वह घर देर शाम तक नहीं आया आस पास तलाश की गई, मगर कुछ पता नहीं चला था। 8 अप्रैल को शाम को ग्रामीणों ने देखा की कुआ के अंदर एक शव पानी के ऊपर है। सूचना मिलने के बाद शव को बाहर निकाला गया। शव पर कपड़े नही थे, उसके कपड़े भी कुंए में मिले है। मृतक की पहचान कोटमीसोनार के रहने वाले ऋषभ थवाईत उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई जोकि 6 अप्रैल से लापता था। मृतक का शव घर से महज 200 मीटर के बाद बरामद किया गया है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी और मौत का स्पष्ट कारण पता चला पाएगा।

मानसिक रूप से था बीमार…

परिजनों से की गई पूछताछ में बताया गया की मृतक ऋषभ थवाईत की मानसिक स्थिति 10 सालो से ठीक नहीं थी और उसका इलाज सेंदरी के मानसिक रोग के डॉक्टर के पास चल रही थी। पढ़ने लिखने में भी अच्छा था,11वी कक्षा तक पढ़ाई किया है जिसके बाद पड़ना छोड़ दिया था घर में ही रहा था,घर के सारे काम ठीक से कर लेता था। 5 साल पहले माता पिता की शुगर की बीमारी में मौत हो चुकी थी। मृतक युवक और उसका बड़ा भाई,दादी तीनो एक साथ रहते थे। बड़ा भाई ग्राम पकरीया के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,