कोरबा

बाइक चोरी कर जंगल में छुपाकर वाहन खपाने ढूंढते थे ग्राहक, रंगे हाथों युवक के पकड़ाने पर हुआ खुलासा, 5 बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

दुर्गेश मरावी

कोरबा-जिले के विभिन्न स्थानों से बाइक की चोरी कर इसे दमिया के जंगल में छुपाकर वाहन खपाने ग्राहक ढूंढते थे। चोरी की बाइक को खपाने ग्राहक तलाशते पाली पुलिस ने एक युवक को पकड़ा तो पूछताछ में इसका खुलासा हुआ। निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की हुई कुल 5 बाइक जब्त किया है। जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल ने पुलिस टीम के साथ तालापारा में दबिश दी। यहां से सोल्ड डिलक्स बाइक खपाने ग्राहक की तलाश कर रहा एक युवक को पकड़ा।

पूछताछ में उसने पुलिस को बालको थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी अर्जुन सिंह पिता बुधवार सिंह बताया। वाहन के संबंध कोई कागजात नहीं दिखा पाने पर संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लेकर युवक को पाली थाना लाकर पूछताछ की। आरोपी अर्जुन ने बताया कि साथी गीत सिंह निवासी सतरेंगा के साथ मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार किया और चार बाइक दमिया के जंगल में छुपाकर रखना बताया। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी बाइक को जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भादवि के तहत कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...