बिलासपुर

न्यायधानी में हाई प्रोफाइल होता जा रहा क्राईम का ग्राफ…..हत्या कर चलती कार से सड़क पर फेंकी गई लाश, मृतक की नही हो पाई है शिनाख्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में दिन ब दिन बढ़ते आपराधिक घटनाओं ने जिले की छवि को ही प्रभावित कर दिया है, जहाँ रोजाना बड़े बड़े अपराध प्रायोजित तरीके से अंजाम दिए जा रहे है, पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद अपराधी अपनी मनमर्जी कर रहे है, जिन्हें शायद कानून का खौफ ही नही है, बड़े ही निडरता से कोई भी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे न्यायधानी की जनता की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है वही एक भय का माहौल भी बनता जा रहा है। मंगलवार को ऐसे ही एक हाई प्रोफाइल क्राइम की घटना फिर सामने आई है।

जिसमें बिलासपुर रायपुर हाइवे पर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक चलती कार से एक युवक के शव को दोपहर सड़क पर फेंका गया है, जिसकी उम्र लगभग 25- 30 वर्ष के करीब है, जैसे सड़क पर युवक की लाश फेंकी गई, मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके में पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद सिम्स मरच्यूरी भेज दिया है, वही उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है, इसके साथ ही पुलिस सरगर्मी से उस कार की तलाश भी कर रही है। फ़िलहाल युवक की शिनाख्त के लिए तमाम कोशिशें की जा रही है जिसके बाद ही इस मामले से पर्दा उठ पायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की भीड़...मस्तूरी एसबीआई से फर्जी लोन की... तो तखतपुर में शराबी शिक्षक की ह... नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती डिवाइडर से टकराई स्कूटी... युवक की दर्दनाक मौत, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर देर रात हुआ हादसा,