मुंगेली

शराब की अवैध बिक्री और परिवहन करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 14 लीटर देशी शराब और कार जब्त

टेकचंद कारड़ा

मुंगेली – कार मे अवैध रुप से शराब परिवहन कर रहे दो युवको को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खम्हरिया में चौपाल के दौरान कुछ महिला सदस्यों के द्वारा गोपनीय रूप से सूचना दिया गया की रात्रि करीबन 08.00- 09.00 बजे पथरिया तरफ से एक सफेद रंग के कार में भारी मात्रा में शराब लेकर हमारे गांव में खपाने लाते है , की सूचना पर थाना जरहागांव को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर थाना जरहागांव के स्टाफ द्वारा मुखबीर लगाकर कार्यवाही करने हेतु ग्राम खम्हरिया चौक रोड के पास घात लगाकर बैठे थे । उसी समय मुखबीर से सूचना मिली की पथरिया तरफ से एक सफेद रंग के कार में भारी मात्रा में शराब लेकर जरहागांव तरफ आ रहे है कि सूचना पर घेराबंदी कर गाड़ी को रोककर पुछताछ किये गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति अपना नाम कौशल नवरंग पिता प्रेमप्रकाश नवरंग उम्र 20 साल तथा बगल सीट में बैठे व्यक्ति अपना नाम नारायण घृतलहरे पिता बरातु उम्र 45 साल दोनो निवासी ग्राम सेंदरी थाना पथरिया का होना बताये, मारूति सुजकी कार क्रमांक सीजी 04 बी 2758 की तलाशी ली गई । कार के पिछले सीट में एक सफेद रंग के बेग के अन्दर में 100 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 10,000 / रूपये एवं एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला के अन्दर 40 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 4400 / रूपये रखे मिला कुल शराब 34.06 बल्क लीटर कीमती 14400 रूपये को, मारुति सुजकी वाहन को जप्त की गयी है तथा दोनो आरोपियों से शराब रखने के संबंध में लायसेंस मांगे , दोनो व्यक्तियों के द्वारा कोई कागजात एवं लायसेंस नही होना बताने दोनो आरोपीगणों के विरूध्द थाना जरहागांव में अपराध कमांक 08 / 2022 धारा 34 ( 2 ) 59 ( क ) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की...