जांजगीर चाँपा

देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों के शव बरामद

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में हसदेव नदी में हुए दर्दनाक हादसे में लापता तीनों छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। चौकसे कॉलेज, बिलासपुर के छात्र मुरारी साहू, पवन पाल और सचिन सिंह 11 सितंबर को अपने सात अन्य साथियों के साथ पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे। नदी में नहाने के दौरान हुए हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। करीब दो दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रविवार को मुरारी और सचिन के शव भी बरामद कर लिए गए।

पवन को बचाने नदी में उतरे थे मुरारी और सचिन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे आठ छात्र-छात्राएं वाहन बुक कर देवरी पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान पवन पाल का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में मुरारी साहू और सचिन सिंह भी नदी में कूद गए। देखते ही देखते तेज धार तीनों को अपने साथ बहा ले गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सैनिक गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। बाद में बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू अभियान में शामिल हुई। नदी के तेज बहाव और पानी के भीतर मौजूद पत्थरों के कारण बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पहले पवन, फिर मुरारी और सचिन मिले

शनिवार को नगर सैनिक गोताखोरों ने घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर पवन पाल का शव बरामद किया था। इसके बाद भी मुरारी और सचिन की तलाश लगातार जारी रही। रविवार सुबह बिलासपुर SDRF की टीम को सफलता मिली। करीब 6:15 बजे मुरारी साहू और 7 बजे सचिन सिंह का शव बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों के शव नदी में पत्थरों के नीचे बने खोखरानुमा हिस्से में फंसे थे। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। जवान उम्र में तीन दोस्तों की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खुशियों के साथ पिकनिक मनाने निकले छात्रों के परिवारों में अब मातम पसरा है। आखिरकार तीनों छात्रों की लाश बरामद हो गई। हसदेव नदी की तेज धार में हुए इस हादसे के बाद करीब दो दिनों तक रेस्क्यू अभियान चलता रहा।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की...