गौरेला

कलेक्टर ने किया ओलावृष्टि प्रभावित बढ़ावनडांड़ एवं अन्य ग्रामों का भ्रमण, दिए आवश्यक दिशानिर्देश

रमेश राजपूत

गौरेला – कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने जिले में विगत दिवस ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। कलेक्टर ने ओलावृष्टि प्रभावित ग्राम बढ़ावनडांड, रूपनडांड और पीपरखूंटी सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर ओलावृष्टि से हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों और कृषकों को राहत पहुंचाने सभी आवश्यक कदम उठाने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर किसी भी प्रकार से परेशान व चिंतित नहीं होने की बात कहते हुए कहा कि प्रशासन प्रत्येक स्थिति में आपके साथ है। उन्होंने आपदा से हुई क्षति के संबंध में राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रकरण जल्द से जल्द तैयार कर प्रेषित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने फसल क्षति, मकान क्षति का आकलन करते हुए ग्रामीणों को यथाशीघ्र मुआवजा राशि वितरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी ऐसे क्षेत्र जहां आपदा से प्रभाव पड़ा है, सभी प्रभावितों को आवश्यकतानुसार राहत व मूलभूत आवश्यकताओं की आपूर्ति नियमित व सुचारू रूप से सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर अनुविभागीय दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारीगण तथा सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...