बिलासपुर

बिलासपुर सांसद प्रतिनिधि बनकर नौकरी लगाने ठगी का मामला….2 पीड़ितों से वसूले 7.50 लाख रुपए, युवती को शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अपने आप को बिलासपुर सांसद अरुण साव का छायाप्रतिनिधि बताने वाले एक आरोपी ने पहले एक युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया फिर उसकी नौकरी लगाने के नाम पर उससे 3.50 लाख रुपए वसूल लिए, शातिर आरोपी यही नही रुका उसने उस युवती के रिश्तेदार को भी अपनी जाल में फंसा लिया और लेखपाल की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे भी 4 लाख रुपए ले लिए, लेकिन जब नौकरी नही लगी और न ही उसने युवती से शादी की तब उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ, जिन्होंने एसपी से मामले की शिकायत की है। मिली जानकारी के अनुसार उसलापुर सांई नगर निवासी सारिका बंजारे की पहचान 4 -5 माह पूर्व राज अनन्त नामक व्यक्ति से हुई जो जान पहचान के बहाने और संबंध बनाने लगा, उसने बताया कि उसके पत्नी और बच्चे की मौत हो गई, जिसने प्रार्थिया को तुमसे प्यार करता हूँ और तुमसे शादी करना चाहता हो बोला, प्रार्थिया उसके बहकावे में आ गई और शादी के लिए हाँ बोल दी, लेकिन शातिर आरोपी राज अनन्त ने उसे कहा कि उसके माँ बाप को नौकरी वाली बहु चाहिए इसलिए वह उसे पहले सरकारी नौकरी लगा देता हूँ बोला और 3.50 लाख रुपए की मांग की, जिस पर युवती ने झांसे में आकर पैसे दे दिए, इसी तरह आरोपी राज अनन्त ने युवती के रिश्तेदार मंजेश कुमार पात्रे को भी लेखापाल की नौकरी लगाने का झांसा दिया और उससे भी 4 लाख रुपए ले लिए। मामले में अपने आप को सांसद प्रतिनिधि बताने वाले आरोपी ने उन्हें नियुक्ति पत्र भी दे दिया था, लेकिन उसे वापस ले लिया, जब इसके बावजूद नौकरी नही लगी और युवती से उसने शादी नही की तो उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ जिन्होंने ऑनलाइन पैसे के लेनदेन और आरोपी की फोटो सहित एसपी से इसकी शिकायत की है और उक्त आरोपी के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग करते हुए पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज