रतनपुर

डीजल टैंकर के पलटते ही लूटने मची होड़….जान जोख़िम में डालकर ग्रामीण जुटे मौके पर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – डीजल पेट्रोल की महंगाई के बीच आज एक ऐसी घटना सामने आई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसकी आग को समझा जा सकता है। रतनपुर के समीप खुटाघाट बड़ी नहर के पास अनियंत्रित होकर एक डीजल टैंकर पलट गई, बिलासपुर की तरफ से कोरबा जाने के लिए निकली टैंकर में डीजल भरा हुआ था।

सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी हरविंदर सिंह मौके पर पहुँचे, जहाँ पुलिस ग्रामीणों को समझाती रही, लेकिन फिर भी ग्रामीण कहां मानने वाले थे धीरे-धीरे एकत्र होकर जिस खेत में टैंकर पलटा था

वहां टैंकर से  रिसाव हो रहे डीजल को डब्बा बाल्टी या जो भी मिला उस से भर कर ले जाने के लिए कूद पड़े पुलिस कर्मियों के मना करने के बावजूद अपनी जान की परवाह किए बगैर लोग डीजल बटोरते नजर आए। राहत भरी बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नही हुई।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,