क्राईमबिलासपुर

नए एसपी के निर्देश पर जुआ सट्टा पर कसने लगा नकेल, एक दिन में छह मामलों में कार्यवाही

डेस्क

बिलासपुर के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कार्यभार संभालते ही साफ निर्देश दिया है कि उनके जिले में अवैध जुआ सट्टा का कारोबार करने वाले अपना कारोबार समेट लें या फिर जेल जाने को तैयार रहें। उन्हीं के निर्देश पर पुलिस ने तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र में एक ही दिन कुल 6 कार्यवाही की। तोरवा थाना की विशेष टीम ने घेराबंदी कर कन्हैयालाल पंजवानी को धर दबोचा। देवरीडीह, तोरवा के रहने वाले कन्हैया के पास से 51,000 रुपये नगद ,5 मोबाइल, टीवी , सेट टॉप बॉक्स जप्त किया गया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरोपी को आरपीएफ कॉलोनी के पास घेराबंदी कर धर दबोचा गया। वही सिरगिट्टी देवार मोहल्ला निवासी संतोष कुमार नाग वानी को पुलिस ने पकड़ा, जिसके पास से 7900 रुपये नगद, मोबाइल और सट्टा पट्टी पुलिस ने जप्त किया है।

गवनडीह सीपत थाना क्षेत्र के शेख बशारत को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके पास 4100 रुपये नगद, मोबाइल और सट्टा पट्टी जप्त किया गया है। चौथी कार्यवाही शंकर लाल नरवानी पर की गई। जूना बिलासपुर निवासी शंकरलाल के पास से हालांकि केवल 400 रुपये नगद ही मिले लेकिन मोबाइल और सट्टा पट्टी जप्त कर उसके खिलाफ भी जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अन्नपूर्णा कॉलोनी गणेश नगर चुचुहिया पारा के जितेंद्र राव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके पास सट्टा पट्टी और नगद 12 सौ रुपए जप्त किया गया, वही झोपड़ा पारा कीर्ति नगर में रहने वाले सुरेश चौहान को गिरफ्तार करने के बाद उसके पास सट्टा पट्टी और नगद 700 रुपये पुलिस ने बरामद की है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है एक ही दिन में छह अलग-अलग कार्रवाई होने से जुआ और सट्टा के कारोबार में लिप्त लोगों में खौफ पैदा हो गया है वर्ल्ड कप के सीजन में सट्टा का कारोबार फलने फूलने लगा है जिस पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,