मुंगेली

मुंगेली :- अवैध प्लाटिंग कर जमीन बेचने वालों पर प्रशासन की नजर… 9 लोगों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई,

रमेश राजपूत

मुंगेली – कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लाटिंग के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में नगर पंचायत बरेला में बिना किसी अनुज्ञा या पारित लेआउट के भूमि विक्रय करने वाले 09 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम मुंगेली पार्वती पटेल ने बताया कि नगर पंचायत बरेला में मिंटू अरोड़ा, विद्याभूषण देवांगन, सत्येंद्र, पवन गुप्ता, सरिता तिवारी, गंगोत्री गुप्ता, देवकी बाई धुरी, रामाधार धुरी और चन्द्र कुमार धुरी द्वारा अवैध प्लाटिंग कर 05 डिसमिल से कम छोटे-छोटे भूखंडों में भूमि विक्रय किया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देशानुसार इन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...