अवर्गीकृत

टिकट चेकिंग अभियान में 20 लाख रूपये से अधिक की वसूली

डेस्क

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय सहित बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मंडल में संयुक्त रूप से एक सघन टिकट चैकिग अभियान दिनांक 21 से 30 अगस्त तक सभी खंडों में चलाया जा रहा है। इस अभियान में 21 एवं 22 अगस्त को पकडे गये बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक किये गये सामानों एवं अन्य मामलों से 20 लाख रूपये से भी अधिक भाडा/जुर्माना का वसूला गया।इस विशेष टिकट चेकिग अभियान के पहले एव दूसरे दिन में मुख्यालय सहित बिलासपुर, रायपुर एव नागपुर रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सहायक वाणिज्य प्रबंधक सहित वाणिज्य विभाग एवं सुरक्षा विभाग के 13 अधिकारियों एवं 154 कर्मचारियां की टीम के द्वारा लगभग 105 गाडियों एवं रेलवे स्टेशनों में अभियान चलाया गया।

इस टिकट चैकिंग अभियान के दौरान दोनों दिनो में कुल 5321 मामले पकडे गये, जिनमें बिना टिकट के एवं अनियमित टिकट के बिना बुक किये लगेज के तथा अन्य मामलों के पाये गये। इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुछ गाडियां के पेन्ट्रीकार का भी निरीक्षण किया गया तथा कुछ मामले अनाधिकृत वेंडर के भी पकडे गये। इसी प्रकार ट्रेनों की साफ सफाई एवं खान पान की व्यवस्था एवंगुणवत्ता की भी औचक जॉच की जा रही है।यात्रियों से अनुरोध है कि उचित टिकट लेकर ही ट्रेनों में सफर करें एवं राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दें।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,