छत्तीसगढ़बिलासपुर

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

चुनाव के दौरान क्या करें व क्या ना करें जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक ज्ञान दिया गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, इसका समापन मंगलवार को हो गया। यहां चुनाव संबंधित तकनीकी और व्यावहारिक जानकारियां प्रदान की गई।
रेंज स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला में जिला बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, मुंगेली एवं कोरबा के कुल 187 पुलिस अधिकारियों ने लोकसभा निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त किया
इस कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शपंकज चंद्रा एवं प्रशिक्षण की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर अर्चना झा के द्वारा आदर्श आचार संहिता, फोर्स डिप्लॉयमेंट, प्रतिबंधक कार्यवाही, निर्वाचन में केंद्रीय और राज्य पुलिस बल की भूमिका, फ्लाईंग स्क्वायड, वलनेरेबिलिटी एवं चुनाव के दौरान क्या करें व क्या ना करें जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।

इसी प्रकार शैलेश पांडे, प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक शाला मझगांव एवं मनोज वैद्य, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल अमने के द्वारा EVM एवं VVPAT के संबंध में तथा आशीष टिकारिया, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर एवं जागेश्वर कौशल सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के द्वारा POSTAL BALLET एवं ELECTION DUTY CERTIFICATE के संबंध में पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रकार रेंज स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला में लोकसभा निर्वाचन पूर्व पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही एवं निर्वाचन पश्चात की कार्यवाही के संबंध में बिलासपुर रेंज के पुलिस अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप