रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में 2017+ नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 47000+ पार…मौत के आंकड़े भी 400 के करीब

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे है। अब तो यह हाल है कि छत्तीसगढ़ में रोजाना ही औसतन दो हजार नए संक्रमितों की पहचान की जा रही है। जिसको लेकर शासन प्रशासन की नींद उड़ गई है। छत्तीसगढ़ में सोमवार को भी 2017 नए कोविड मरीज मिले है। जिनमे रोज की तरह ही सबसे ज्यादा 654 मरीज रायपुर जिले से मिले है। वहीं दुर्ग से 197, राजनांदगांव से 190, बिलासपुर से 173, जांजगीर से 110, रायगढ़ से 82, कोरबा से 72, सरगुजा से 48, सूरजपुर से 46, सुकमा से 44, धमतरी से 43, बलौदाबाजार से 40, बालोद से 39, कोरिया से 36, बीजापुर से 36, महासमुंद से 35, गरियाबंद से 33, बलरामपुर से 27, मुगेली से 19, कांकेर से 17, कबीरधाम से 15, नारायणपुर से 15, दंतेवाड़ा से 10, बस्तर व कोंडगांव से 9-9, जशपुर से 7, बेमेतरा से 3 नये संक्रमितों की पहचान हुई है। जिसे मिलाकर अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 47280 तक पहुँच चुकी है। सोमवार को 979 मरीजो के डिस्चार्ज के बाद अब भी प्रदेश में 24708 एक्टिव मरीज है। जिनका इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा सोमवार को प्रदेश में 15 मरीजो की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिसमे 7 मरीज रायपुर, दो राजनांदगांव, बिलासपुर में 1, दंतेवाड़ा में 1, जगदलपुर और जांजगीर-चांपा में 1-1 मरीज शामिल है। जिनके बाद अब प्रदेश में कोरोना मरीजो के मौत की संख्या 395 पहुँच गई है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,