जांजगीर चाँपा

VIDEO: एक शिव भक्त की अनूठी भक्ति जीभ काटकर शिवलिंग में किया अर्पित… शिवालय में लगी भक्तों की भीड़

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – देवों के देव महादेव की उपासना का विशेष दौर इन दिनों चल रहा है, सावन के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु महादेव की विशेष पूजा अर्चना करते है, उसी आस्था और भक्ति में लीन एक भक्त ने अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर अर्पित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिले के डोंगाकहरौद के रहने वाले एक युवक ने अपनी जीभ काटकर शिव लिंग के ऊपर चढ़ाया है। जिससे मंदिर परिसर में खून फैल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी, 

मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है जहाँ जनपद पंचायत पामगढ़ के डोंगा कहरौद के रहने वाले युवक चंद्रशेखर पटेल उम्र 19 वर्ष के घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित डूमरिहा तालाब के किनारे शिव मंदिर बना हुआ है। जिसमे सुबह 11 से 12 बजे के बीच वह पूजा अर्चना करने पहुंचा हुआ था। सावन के दूसरे सोमवार को शिव लिंग पर जल चढ़ाने के बाद, उसने ब्लेड से अपनी जीभ काट कर चढ़ा दी। जहां मंदिर परिसर में खून फैल गया। जीभ काटने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।  

बड़े भाई और मौसी ने भी चढ़ाई थी जीभ…

ग्रामीणों ने बताया की महाशिवरात्रि में चंद्रशेखर के बड़े भाई सुखीराम ने भी अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाई थी चंद्र शेखर की मौसी ने भी अपनी जीभ काट कर शिव लिंग पर चढ़ाई थी, पूरा परिवार भगवान शिव में अधिक आस्था रखता है। खेती किसानी का काम करते है और तालाब किनारे बने मंदिर में पुजारी भी है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची ने जब युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बात कही तब परिवार के लोगो ने कहा यह हमारी आस्था है और इसमें अस्पताल नही ले जाने देगे। मंदिर परिसर में की युवक को रखा गया है। जब युवक से पूछा गया कि जीभ किस लिए कटी तो युवक ने सिलेट पर लिकर बताया की मन किया तो कटा हूँ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...